Advertisement Carousel

स्वाइन फ्लू के 38 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज


रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अब तक 38 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें अकेले रायपुर में 25 मरीज मिले हैं, जिनमें आधे से अधिक मरीज एक्टिव बताए जा रहे हैं।


रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा और रायगढ़ में भी स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आए हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए अलर्ट जारी किया है।


बारिश और बदलते मौसम के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की अपील की है।

error: Content is protected !!