Advertisement Carousel

राजेश बने भारतीय महिला टी-20 टीम के मैनेजर


रायपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव एवं रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को आगामी महिला टी-20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है।

राजेश देव इससे पहले वर्ष 2019 में भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।


महिला टी-20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप-ए में पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड के साथ शामिल है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा।


भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला 3 सितंबर को हांगकांग और तीसरा मुकाबला 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को, जबकि फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।


राजेश देव को क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन का लंबा अनुभव है। उनकी नियुक्ति से भारतीय महिला टीम को टूर्नामेंट के दौरान बेहतर प्रबंधन, मार्गदर्शन और संगठनात्मक सहयोग मिलने की उम्मीद है।


छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने राजेश देव को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। संघ ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से भारतीय महिला टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएगी।

error: Content is protected !!