Advertisement Carousel

डायवर्सन की फाइल आगे बढ़ाने 20 हजार की रिश्वत मांगी, 10 हजार लेते बाबू गिरफ्तार


धमतरी/कुरुद। कुरुद एसडीएम कार्यालय में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए कार्यालय में पदस्थ बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर जमीन डायवर्सन की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।


जानकारी के मुताबिक, जमीन कारोबारी प्रकाश चंद्राकर ने जमीन डायवर्सन के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि संबंधित फाइल को लंबित रखने के बाद आरोपी बाबू ने काम कराने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। इससे परेशान होकर प्रार्थी ने मामले की शिकायत एसीबी से की।


शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की और ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार प्रार्थी ने रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये आरोपी बाबू को दिए। जैसे ही बाबू ने रकम स्वीकार की, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद एसीबी ने आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद एसडीएम कार्यालय में भी हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!