Advertisement Carousel

नशे में वाहन चलाने वालों पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 वाहन चालक पकड़े गए

रायपुर। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत बीते दो माह में 250 से अधिक नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में शनिवार, 01 मार्च को शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 14 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। सभी चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई और उनके लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा श्रीराम मंदिर, फुंडहर चौक और एयरपोर्ट टर्निंग नवा रायपुर में बैरिकेडिंग लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 14 नशेड़ी वाहन चालकों को पकड़ा।

भारी जुर्माना और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां ₹10,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ ही सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजे जा रहे हैं।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की लापरवाही घातक

रायपुर पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाने वाले न केवल अपनी बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में डालते हैं। ड्रंक एंड ड्राइव सड़क दुर्घटनाओं की एक प्रमुख वजह है। इसी को रोकने के लिए रायपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

पकड़े गए वाहन चालक और वाहन नंबर:

  1. CG 07 CD 0371 – मुकेश कुमार
  2. CG 04 HW 1451 – रंजन मिश्रा
  3. CG 11 AH 7626 – श्याम अवस्थी
  4. CG 25 L 4600 – गौरव राघव
  5. CG 12 AS 3852 – जगत राम
  6. CG 04 MS 1536 – पराग तिवारी
  7. CG 04 NC 2757 – चंद्रदेव
  8. CG 13 AW 0939 – अभिषेक तिवारी
  9. CG 07 HQ 0501 – लुगेश कुमार
  10. CG 04 NQ 9933 – यश भट्टी
  11. CG 04 NT 1731 – प्रहलाद यादव
  12. CG 07 NW 0797 – अंकित परगनिहा
  13. CG 04 PK 0207 – धन्ना लाल
  14. CG 04 QR 4819 – कीरत राम

रायपुर पुलिस का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जनता से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, और भविष्य में भी ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!