Advertisement Carousel

कीटनाशक दुकानों पर कृषि विभाग की छापेमारी, दो केंद्र सील


जांजगीर-चांपा। जिले में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर दो कृषि केंद्रों को सील कर दिया गया। वहीं, एक दुकान में 7 कंपनियों की करीब 40 किलो और 40 लीटर कीटनाशक दवाओं के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।


निरीक्षण के दौरान बिना स्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक का विक्रय, स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं करना, मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करना सहित अन्य नियमों का उल्लंघन सामने आया। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने 5 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


कृषि विभाग की टीम ने कीटनाशक विक्रेताओं को निर्धारित नियमों और मापदंडों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कृषि सामग्री उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!