Advertisement Carousel

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ अमर्यादित वीडियो पर FIR

Oplus_16908288


रायपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित एवं अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो और टिप्पणियां प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायत के अनुसार, इंस्टाग्राम पर सागर निर्मलकर नामक आईडी से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया, जबकि एक अन्य आईडी से वीडियो पर कथित तौर पर अश्लील गालियों वाली टिप्पणी की गई। वीरेंद्र दुबे ने पुलिस से संबंधित लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है।


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संवैधानिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल केवल व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनप्रतिनिधियों की आलोचना का अधिकार है, लेकिन अभद्र भाषा और गाली-गलौज को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं माना जा सकता।


वीरेंद्र दुबे ने कहा कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार और वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाकर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और टिप्पणियों से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!