Advertisement Carousel

भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM साय, किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक


रायपुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर राजधानी रायपुर में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।


मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संगम है। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक परंपराएं नई पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का काम करती हैं।


मारुति मंगलम परिसर से हजारों कांवड़िए पवित्र जल लेकर महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ की प्राचीन शिव आराधना परंपरा का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार काम कर रही है।


कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!