Advertisement Carousel

रायपुर में बीएनआई लीजेंड्स चैप्टर लॉन्च, व्यवसायियों को मिलेगा नए अवसरों का लाभ

रायपुर, 5 मार्च 2025 – व्यवसाय नेटवर्किंग और रेफरल के क्षेत्र में अग्रणी बीएनआई (बिज़नेस नेटवर्क इंटरनेशनल) ने रायपुर में अपने नए चैप्टर “बीएनआई लीजेंड्स” का भव्य शुभारंभ किया। इस नए चैप्टर का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायियों, उद्यमियों और पेशेवरों को व्यापारिक संबंध मजबूत करने और नए अवसरों तक पहुंचने में सहायता प्रदान करना है।

यह भव्य लॉन्च इवेंट होटल सेलिब्रेशन में आयोजित किया गया, जिसमें रायपुर के प्रमुख व्यवसायियों, स्टार्टअप फाउंडर्स और विभिन्न उद्योगों से जुड़े पेशेवरों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को बीएनआई के प्रभावी नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म और रेफरल सिस्टम से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

बीएनआई रायपुर के सीनियर लॉन्च डायरेक्टर नरेंद्र सिन्हा, लॉन्च डायरेक्टर कमल किशोर अग्रवालचतर सिंह सलूजा ने बताया कि, “बीएनआई सिर्फ एक नेटवर्किंग संगठन नहीं है, बल्कि यह व्यवसायियों के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम भी है, जो सामूहिक विकास और परस्पर सहयोग के सिद्धांत पर काम करता है।”

बीएनआई लीजेंड्स: रायपुर में 13वां चैप्टर
बीएनआई का यह 13वां चैप्टर है, जो रायपुर के व्यवसायियों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। यह संगठन “गिवर्स गेन” (देने से प्राप्ति) के सिद्धांत पर आधारित है, जहां सदस्य व्यावसायिक रेफरल के जरिए एक-दूसरे के व्यापार को आगे बढ़ाने में सहयोग करते हैं।

लॉन्च इवेंट में बीएनआई रायपुर व रेस्ट ऑफ छत्तीसगढ़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश वैश्य और श्वेता वैश्य की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ. अखिलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बीएनआई – 73 देशों में 11,000 से अधिक चैप्टर
1985 में स्थापित बीएनआई आज विश्व का सबसे बड़ा रेफरल नेटवर्किंग संगठन है, जो 73 से अधिक देशों में 11,000 से अधिक चैप्टर्स के माध्यम से लाखों व्यवसायियों को लाभान्वित कर रहा है। रायपुर में बीएनआई पिछले 8 वर्षों से 950+ व्यवसाय मालिकों के साथ सफलता पूर्वक काम कर रहा है।

error: Content is protected !!